अनमोल वचन

ढलती उम्र पर अनमोल विचार-Age Quotes in Hindi

Share:
नमस्कार दोस्तों हर उम्र का अपना महत्व और अनुभव होता हैं,बचपन और जवानी हर आदमी की अलग अलग परिस्थतियों में गुजरती है, लेकिन जब वो बुढ़ापे की और जाने लगता है तो उसके जवानी में किये कार्यों का मूल्यांकन होता है। आज की पोस्ट में बढ़ती उम्र पर कुछ अनमोल विचार पेश हैं।

1. चालीस साल की अवस्था में "उच्च शिक्षित" और "अल्प शिक्षित" एक जैसे ही होते हैं। (बल्कि अल्प शिक्षित अधिक कमा लेते हैं)।
2. पचास साल की अवस्था में "रूप" और "कुरूप" एक जैसे ही होते हैं। (आप कितने ही सुन्दर क्यों न हों झुर्रियां, आँखों के नीचे के डार्क सर्कल छुपाये नहीं छुपते)।
3. साठ साल की अवस्था में "उच्च पद" और "निम्न पद" एक जैसे ही होते हैं।(चपरासी भी अधिकारी के सेवा निवृत्त होने के बाद उनकी तरफ़ देखने से कतराता है)।


4. सत्तर साल की अवस्था में "बड़ा घर" और "छोटा घर" एक जैसे ही होते हैं। (घुटनों का दर्द और हड्डियों का गलना आपको बैठे रहने पर मजबूर कर देता है, आप छोटी जगह में भी गुज़ारा कर सकते हैं)।
5. अस्सी साल की अवस्था में आपके पास धन का "होना" या "ना होना" एक जैसे ही होते हैं। ( अगर आप खर्च करना भी चाहें, तो आपको नहीं पता कि कहाँ खर्च करना है)।
6. नब्बे साल की अवस्था में "सोना" और "जागना" एक जैसे ही होते हैं। (जागने के बावजूद भी आपको नहीं पता कि क्या करना है)।

जीवन को सामान्य रुप में ही लें क्योंकि जीवन में रहस्य नहीं हैं जिन्हें आप सुलझाते फिरें।
आगे चल कर एक दिन हम सब की यही स्थिति होनी है इसलिए चिंता, टेंशन छोड़ कर भगवान का स्मरण करें, मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

यही जीवन है और इसकी सच्चाई भी।
keywords:Best Hindi Quotes, Hindi Quotes, Latest Hindi Quotes, Quotes In Hindi, अनमोल वचन, Anmol Vachan,Age Quotes in Hindi 
अनमोल वचन, Age Quotes in Hindi, Anmol Vachan, Best Hindi Quotes, Hindi Quotes, Latest Hindi Quotes, Quotes In Hindi,